फतेहपुर, सितम्बर 16 -- Fatehpur News: फतेहपुर। हसवा पुलिस चौकी के पास जमीन कब्जाने को लेकर भाजपा और विहिप से जुड़े लोग आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट और कई राउंड फायरिंग हुई। इस संघर्ष में भाजपा से जिला पंचायत सदस्य का मारपीट में कुर्ता फट गया और दोनों पक्षों से पांच लोग घायल हो गए। आनन-फानन हरकत में आई पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में ले लिया है। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि बुधवार दोपहर थरियांव थाना के हसवा चौकी क्षेत्र भूमि संबंधी विवाद की सूचना पुलिस को मिली थी। प्रकरण की प्रारंभिक जांच में ज्ञात हुआ है कि एक पक्ष रिंकू लोहारी तथा दूसरा पक्ष वीरेंद्र सिंह का है। वीरेंद्र सिंह की भूमि हसवा चौकी क्षेत्र में स्थित है, जिसका कुछ हिस्सा उनके एक पारिवारिक सदस्य द्वारा रिंकू लोहारी को विक्रय किया गया था। उक्त भूमि पर कब्ज...