फतेहपुर, अक्टूबर 24 -- हाईवे हादसे में एआरटीओ सिपाही की मौत Fatehpur News: कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर शुक्रवार देर रात वाहनों की चेकिंग कर रहे एआरटीओ के सिपाही को तेज रफ्तार कंटेनर ने रौंद डाला। गंभीर हालत में शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर कंटेनर कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। एआरटीओ संतोष सिंह के मुताबिक अमेठी निवासी रामनाथ तिवारी प्रवर्तन दल में सिपाही था। शुक्रवार रात परिवहन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम बसों की चेकिंग कर रही थी, इसी दौरान एक बस को रोककर उसका चालान किया जा रहा था। तभी दूसरी बस आती दिखाई दी। रामनाथ ने बस को रुकवाकर सड़क किनारे खड़ा कराया। वह वापस लौट ही रहा था तभी उसी दिशा से आ रहे कंटेनर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दूर जाकर गिरे और कंटेनर ने उन्हें रौंद दिया। ग...