फतेहपुर, जुलाई 7 -- Fatehpur News: फतेहपुर। राधानगर थाना क्षेत्र की नई बस्ती निवासी नीलम सिंह ने प्लॉट बिक्री के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। बताया कि 20 मई 2025 को ग्राम गौरी स्थित एक प्लॉट कुसुम देवी से खरीदा था। पहले पांच हजार रुपये ऑनलाइन बयाने के रुप में दिए गए, बाद में दो लाख रुपये आरटीजीएस और 45 हजार रुपये नकद देकर कुल 2.50 लाख रुपये का भुगतान किया गया। बैनामा कराने के बाद पता चला कि विक्रेता का जमीन पर कब्जा ही नहीं था। जनसुनवाई पोर्टल और तहसील में शिकायत करने पर भी राजस्व विभाग की रिपोर्ट में कब्जा न होने की पुष्टि हुई।अब कुसुम देवी, उनके पति आशीष मौर्या और भाई आशीष कुमार न तो कब्जा दिला रहे हैं और न ही रुपये वापस कर रहे हैं। थाना प्रभारी श्याम सुंदर श्रीवास्तव ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

ह...