फतेहपुर, अक्टूबर 12 -- Fatehpur News: थरियांव। हाईवे किनारे एक कंस्ट्रक्शन कंपनी की ओर से संचालित हॉटमिक्स प्लांट से निकलने वाला धुआं राहगीरों और स्थानीय निवासियों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे पर गाढ़ा धुआं छाने से दृश्यता कम हो जाती है, जिससे सड़क हादसों का खतरा बना रहता है। वहीं, धुएं के कारण वायु प्रदूषण बढ़ने से लोगों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है। इससे स्थानीय लोगों में रोष है। एनएच-19 पर हसवा ओवरब्रिज से महज 50 मीटर की दूरी पर हाईवे किनारे संचालित हॉटमिक्स प्लांट से काला और गाढ़ा धुआं निकलता है। लोगों के मुताबिक, धुएं के कारण दृश्यता कम होने से इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इससे हादसों का खतरा भी बना रहता है। स्थानीय लोगों का आरोप है ...