फतेहपुर, सितम्बर 17 -- Fatehpur News: फतेहपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की जनपद इकाई के चुनाव संचालन समिति की आवश्यक बैठक बुधवार को हुई। बैठक में ब्लाकों से प्राप्त सदस्यता शुल्क एवं सदस्यता सूची की समीक्षा के बाद ब्लॉक इकाइयों के निर्वाचन का कार्यक्रम जारी किया गया। तय कार्यक्रम के अनुसार 18 से 24 सितंबर तक अलग-अलग तिथियों में जिले के सभी ब्लाकों में चुनाव कराए जाएंगे। चुनाव संचालन समिति के अनुसार 18 सितंबर को हसवां व असोथर, 19 को भिटौरा व देवमई, 21 को खजुहा व अमौली, 22 को ऐरायां व धाता, 23 को बहुआ, मलवां व तेलियानी तथा 24 सितंबर को विजयीपुर व हथगाम ब्लाक में निर्वाचन कराया जाएगा। बैठक में पदाधिकारियों ने निर्धारित तिथियों पर चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने को लेकर आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की। समिति की ओर से ब्लॉक स्तर पर निर्वाच...