Fatehpur News: प्रसूताओं से फोन पर ली जानकारी, पूछा समय पर मिला उपचार
फतेहपुर, अगस्त 6 -- Fatehpur News: खखरेरू। अनियमितता और टीकाकरण में लापरवाही की शिकायतों पर गुरुवार को डिप्टी सीएमओ डा. इश्तियाक अहमद ने खखरेरू और विजयीपुर सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने ओपीडी, दवा वितरण, डाक्टरों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति, साफ-सफाई और अभिलेखों का निरीक्षण किया और प्रसूताओं से फोन पर समय पर इलाज मिलने की जानकारी ली। साथ ही वैक्सीन भंडारण व्यवस्था और कोल्ड चेन की विशेष रूप से जांच की। डिप्टी सीएमओ ने खखरेरू सीएचसी के लेबर रूम का निरीक्षण कर प्रसूता प्रतिमा देवी, पूनम देवी, शालू देवी, तसलीमा बानों और कामिनी देवी से फोन पर बात कर स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। सभी महिलाओं ने उपचार और अस्पताल में उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं पर संतोष जताया। उन्होंने कहा कि निरीक्षण में टीकाकरण या वैक्सीन रखरखाव में किसी प्रकार की अनि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.