Fatehpur News: प्रसव के बाद अत्यधिक रक्तस्राव से महिला की मौत
फतेहपुर, सितम्बर 7 -- Fatehpur News: बकेवर। प्रसव के बाद अधिक रक्तस्राव होने से एक महिला की मौत हो गई। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया लेकिन एंबुलेंस उपलब्ध न होने पर परिजन निजी साधन से उसे पहले जहानाबाद सीएचसी और बाद में निजी अस्पताल ले गए। उपचार के दौरान हालत में सुधार न होने पर कानपुर रेफर किया गया लेकिन रास्ते में महिला ने दम तोड़ दिया। थाना क्षेत्र के दुबेपुर गांव निवासी योगेंद्र पांडेय की पत्नी राधा देवी को परिजन रविवार दोपहर प्रसव के लिए उप स्वास्थ्य केंद्र बकेवर लेकर पहुंचे थे। शाम को उसे भर्ती किया गया। रात में राधा ने पुत्र को जन्म दिया। प्रसव के बाद अचानक अधिक रक्तस्राव शुरू हो गया। हालत गंभीर होने पर एएनएम अलका सिंह ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि एंबुलेंस के लिए काफी देर तक फोन किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.