फतेहपुर, सितम्बर 7 -- Fatehpur News: बिंदकी। आधुनिकता के दौर में भक्तों की भक्ति के साथ ही कलाकारों की दृष्टि और सोच भी बदलती जा रही है। भगवान भोलेनाथ के नटराज रूप से लेकर पंजाबी पगड़ी, त्रिशूलधारी गणपति भक्तों को भा रहे है। कमल और मुसल की सवारी के साथ ही विघ्नहर्ता के स्लोगन, त्रिशूल और कलश के रूप में छत्र तथा नए तरीके के आसन से सुसज्जित प्रतिमाएं भक्तों को भा रही है। गणेश चतुर्थी की तैयारी के लिए कलाकार प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुट गए है। तहसील क्षेत्र में आगामी गणेश चतुर्थी की तैयारियां तेज हो चुकी है। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भक्त का रंग बदलता नजर आएगा। जिसके लिए मूर्तिकार प्रभु गणपति की प्रतिमाओं को नए स्वरूप में तैयार कर रहे है। प्रभु भोलेनाथ के स्वरूप में ओम और त्रिशूल का छत्र, कमल का आसन में चार हाथों के गणपति की जटाओ में...