फतेहपुर, जुलाई 11 -- Fatehpur News: फतेहपुर। जिले में रविवार को होने वाले महा पौधरोपण अभियान की सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। अभियान के तहत 25 विभागों द्वारा जिले में करीब 53 लाख पौधे रोपे जाएंगे। एक ओर पौध रोपण की तैयारियों को पूरा किया गया है वहीं पौधों के बचाव के लिए ट्री गार्ड व सिंचाई के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं किए जा सके। बताते हैं कि प्रभारी मंत्री के साथ ही नोडल अधिकारी द्वारा पीएसी ग्राउंड में पौधरोपण किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Bijnor News: जनसहभागिता के साथ उत्सव के रूप में आयोजित करें वृक्षारोपण महायज्ञ: योगेश कुमार पौधों की सुरक्षा वन विभाग समेत सभी संबंधित विभागों ने निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप पौधों की उठान शुरू करा दी है। विभिन्न विभागों को उनके लक्ष्य के अनुसार पौधे उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जबकि चयनित स्थलों पर गड्ढों...