फतेहपुर, जुलाई 8 -- Fatehpur News: फतेहपुर, संवाददाता। 12 जुलाई को होने वाले वृहद पौधरोपण अभियान के लिए वन विभाग सहित 25 विभागों को लक्ष्य दिया गया है। लेकिन इस पौधरोपण अभियान को वन विभाग महज हरियाली बढ़ाने तक सीमित नहीं रखेगा, बल्कि इसे पर्यावरण संरक्षण के साथ रोजगार सृजन से भी जोड़े जाने की तैयारी है। इसके लिए विभाग ने योजना तैयार की है। जिसके चलते विशेष प्रजाति के सहजन को रोपण किया जाएगा। जिसकी पत्तियों से समूह की महिलाएं पाउडर तैयार कर उसे बेचकर आय कर सकेंगी। दोआबा में होने वाले पौधरोपण के तहत विभिन्न विभागों को करीब 53 लाख पौधों के रोपण का लक्ष्य दिया गया है। यह भी पढ़ें- 464 एकड़ वन भूमि पर होगा पौधरोपण जिसमें से वन विभाग को करीब 18 लाख पौधों का रोपण करना है। नतीजतन विभाग द्वारा हाईवे किनारे छायादार पौधे लगाए जाने की तैयारी की जा रही ह...