Fatehpur News: पोल के नीचे जलभराव से लाइनमैन कर्मी की गई जान
फतेहपुर, अगस्त 7 -- Fatehpur News: बिंदकी। आलमगंज फीडर में घरेलू बिजली को सुधारने में लाइनमैन करंट की चपेट में आ गया। करंट दौड़ रहे तारों को हाथो में लिए जलभराव में धड़ाम से गिरा और बुरी तरह झुलस गया। हादसा देख ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और फौरन सीएचसी में भर्ती कराया। जहां लाइनमैन की सांस थम गई। विद्युत विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों की भीड़ लग गई। परिजनों में चीख पुकार मच गई। कोतवाली क्षेत्र के भेउली गांव निवासी 25 वर्षीय लाइनमैन पवन आलमगंज में अपने साथी कर्मचारी के साथ गया था। जहां पर एक घरेलू लाइन को दुरूस्त करने के लिए शटडाउन लिए बगैर ही विद्युत पोल में चढ़कर लाइन को ठीक करने लगा। इसी दौरान टूटे तारों में दौड़ रहे करंट की चपेट में आ गया। जिससे लाइनमैन तारों को हाथों में लिए नीचे आ गिरा। पोल के नीचे कीचड़ और जलभराव होने से करंट का प्रकोप और ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.