Fatehpur News: पेड़ पर लटका मिला युवक का शव
फतेहपुर, अगस्त 28 -- Fatehpur News: फतेहपुर। खागा कोतवाली के कल्लनपुर मजरे सलेमपुर गांव निवासी लाल सिंह का पुत्र 19 वर्षीय अंकुश कुमार सूरत में नौकरी करता था। 25 अगस्त को वह रक्षाबंधन पर्व पर बहन से राखी बंधवाने आया था। गुरुवार शाम उसका शव गांव के बाहर महुए के पेड़ पर लटका मिला। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया फांसी लगा कर आत्महत्या किये जाने का मामला प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Firozabad News: नीम के पेड़ पर फंदे पर झूला युवक, मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.