Fatehpur News: पेड़ के नीचे खड़े किशोर पर गिरी बिजली, मौत
फतेहपुर, जुलाई 2 -- Fatehpur News: छिवलहा। हथगाम के मखदूमपुर खुर्द (चंदईपुर) गांव में गुरुवार सुबह आकाशीय बिजली गिरने से एक किशोर की मौत हो गई। इससे परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मखदूमपुर खुर्द निवासी 17 वर्षीय अजीत कुमार पुत्र स्व. हरिप्रसाद गुरुवार सुबह चचेरे भाई के साथ धान की बेड़ में खाद डालने गया था। सुबह करीब आठ बजे हल्की बूंदाबांदी शुरू होने पर दोनों पास में खड़े महुआ के पेड़ के नीचे रुक गए। इसी दौरान पेड़ पर आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आकर अजीत गंभीर रूप से झुलस गया। यह भी पढ़ें- आकाशीय बिजली गिरने से किशोर की मौत परिजन आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि अजीत ने इसी वर्ष इंटरमीडिएट की पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.