Fatehpur News: पूर्व मंत्री की शिकायत पर अवैध कब्जे की नापजोख शुरू
फतेहपुर, जुलाई 8 -- Fatehpur News: फतेहपुर, संवाददाता। पूर्व मंत्री रणवेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह द्वारा मुख्यमंत्री को दी गई खागा नगर के पश्चिमी जीटी रोड किनारे सरकारी भूमि पर अतिक्रमण किए जाने की शिकायत पर प्रशासन ने कार्यवाही शुरू कर दी है। बुधवार को लोक निर्माण विभाग, राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर सरकारी भूमि की नापजोख शुरू कराई। टीम ने पैमाइश के बाद सीमांकन के लिए कई स्थानों पर निशान भी लगाए। कार्यवाही से व्यापारियों समेत स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया।
अतिक्रमण की शिकायत पश्चिमी जीटी रोड के किनारे लंबे समय से सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण और कब्जा किया गया था। कई लोगों द्वारा किए जाने वाले कब्जे की शिकायत पूर्व राज्यमंत्री द्वारा शासन से की गई थी जिसके बाद अतिक्रमण हटवाए जाने के लिए कार्यवाही शुरू हो चुकी है। शिकायत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.