फतेहपुर, जुलाई 16 -- Fatehpur News: फतेहपुर। जुलाई माह में पल-पल मौसम के करवट बदलने का चल रहा सिलसिला जारी है। कभी बारिश तो कभी आसमान में बादल छाने और कभी तेज धूप निकल रही है। गुरुवार को भी सुबह से शाम तक मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिले। सुबह काले बादल छाए लेकिन बिन बरसे ही निकल गए। पूरे दिन भारी उमस से लोग पसीना बहाने को मजबूर हुए। देर शाम अचानक मौसम ने फिर करवट ली तो आंधी चली और उसके बाद तेज बारिश हुई। जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। अधिकतम तापमान 36 डिग्री व न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार को भोर पहर से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ दिखाई दिया। करीब सात बजे शहर और आस-पास के इलाकों में घने काले बादल छा गए। ऐसा लगा कि बारिश होगी और गर्मी से राहत मिल सकेगी लेकिन बिन बरसे ही बदरा निकल गए। उसके बाद हल्की बदली और धूप क...