Fatehpur News: पूजा पंडालों में तैनात रहेगा महिला पुलिस बल
फतेहपुर, अक्टूबर 11 -- Fatehpur News: फतेहपुर। शारदीय नवरात्र के दौरान महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर एसपी ने रविवार शाम एक बार फिर बैठक की। मिशन शक्ति फेज-5 के तृतीय चरण के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रुपरेखा तय की गई। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने संबंधित विभागों से समन्वय बनाकर कार्ययोजना के अनुसार कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। इसमें पैदल मार्च, महिला सुरक्षा एवं सम्मान से जुड़े जागरुकता कार्यक्रम, छात्राओं के लिए करियर मार्गदर्शन और साइबर सुरक्षा कार्यशालाएं शामिल हैं। मिशन शक्ति केंद्रों के माध्यम से भी महिलाओं को जागरूक करने और उनसे फीडबैक लेने पर जोर दिया गया। नवरात्र के दौरान मंदिरों, पूजा पंडालों, मेलों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर महिला पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। यह भी पढ़ें- Hapur News: मिशन शक्ति फेज 6 का ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.