Fatehpur News: पुल के समीप गड्ढा, हजारों राहगीरों पर खतरा
फतेहपुर, अक्टूबर 17 -- Fatehpur News: बिंदकी। खजुहा-अमौली मार्ग स्थित रिंद नदी पुल के एप्रोच मार्ग के धंसने के कारण यहां से आवागमन करने वाले राहगीरों पर हादसों का शिकार होने का खतरा मंडरा रहा है। इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहनों के साथ ही राहगीरों व विद्यालय के बच्चों का आवागमन होता है। इसके बावजूद इस मार्ग को दुरुस्त करवाए जाने को लेकर जिम्मेदारों द्वारा गंभीरता नहीं दिखाई जा रही, जिससे क्षेत्रीय लोगो में रोष दिखाई दे रहा है। आलम यह है कि मार्ग धंसने से गहरी खाई जैसी स्थिति दिखाई दे रही है। रात के समय यहां से निकलने के दौरान चार पहिया व दो पहिया वाहन सवारों पर खतरा मंडराता रहता है। इस मार्ग से करीब आधा सैकड़ा गांव के लोगो के साथ ही करीब पांच सैकड़ा चार व दो पहिया वाहनों का आवागमन होता है। स्थानीय लोगो का कहना है कि मार्ग धंसने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.