फतेहपुर, जुलाई 19 -- Fatehpur News: विजयीपुर। क्षेत्र के गाजीपुर धाने गांव से चित्रकूट के चिल्लीमल को यमुना नदी से जोड़ने के लिए प्रस्तावित यमुना ब्रिज स्थल का रविवार की शाम राज्यमंत्री कृष्णा पासवान ने जायजा लिया। सेतु निगम के अफसरों व क्षेत्रीय लोगों के साथ पहुंची राज मन्त्री ने जल्द बजट आवंटित कराए जाने का आश्वासन दिया। जिससे निर्माण कार्य को जल्द शुरू कराया जा सके। बीते दिनों चित्रकूट को जोड़ने के लिए क्षेत्र के धाने गाजीपुर गांव के पास से चिल्लीमल गांव के बीच यमुना नदी में पक्का पुल बनाने को भेजे गए प्रस्ताव पर शासन की मुहर लग चुकी है। सेतु निगम द्वारा भेजे गए प्रस्ताव पर अब तक बजट का आवंटन नहीं हो सका। जिससे निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी, वहीं रविवार को राज्य मंत्री कृष्णा पासवान ने सेतु निगम के अधिकारियों और क्षेत्रीय ज...