फतेहपुर, अगस्त 8 -- Fatehpur News: फतेहपुर। पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल के अचानक लापता होने से पुलिस महकमे में खलबली मच गई है। राधानगर थाना पुलिस ने हेड कांस्टेबल की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस की कई टीमें उनकी खोजबीन में लगाई गई हैं। रेलवे स्टेशन और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। प्रयागराज के उसरही, शिवगढ़ थाना सोरांव निवासी 39 वर्षीय विजय कुमार यादव यूपी पुलिस में सिपाही हैं। वर्तमान में उनकी तैनाती पुलिस लाइन में हेड कांस्टेबल के पद पर थी। 12 जुलाई को वह अचानक पुलिस लाइन से लापता हो गए। पुलिस लाइन से उनके परिजनों को इसकी जानकारी दी गई। पुलिस ने खोजबीन की तो पता चला कि विजय कुमार यादव को 12 जुलाई की शाम करीब साढ़े सात बजे फतेहपुर रेलवे स्टेशन पर आखिरी बार देखा गया था। इसके बाद से उनका कोई प...