फतेहपुर, जुलाई 28 -- Fatehpur News: खागा। कोतवाली क्षेत्र के झरहा मजरे संवत गांव के एक व्यक्ति से उसके पुत्र को पुलिस में नौकरी दिलाने के नाम पर ढाई लाख रुपए ठग लिए गए। पैसे वापस मांगने पर आरोपितों ने पीड़ित के साथ मारपीट की और तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर एसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपितों को नामजद करते हुए केस दर्ज किया है। झरहा मजरे संवत निवासी रामू पुत्र दिरपाल ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि दिसंबर 2023 में थरियांव थाना क्षेत्र के थरियांव मजरे रामपुर निवासी सुमित सिंह पुत्र अर्जुन सिंह ने उनके पुत्र को पुलिस विभाग में नौकरी लगवाने का झांसा दिया था। यह भी पढ़ें- नौकरी लगवाने के नाम पर 30 लाख ठगे आरोप है कि सुमित सिंह ने इसके एवज में नकद दो लाख दस हजार रुपए और 40 हजार रुपए ऑनलाइन गू...