फतेहपुर, सितम्बर 18 -- Fatehpur News: फतेहपुर। खखरेरु थाना क्षेत्र के आलमपुर गेरिया गांव में शिकायत की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर दबंगों ने हमला कर दिया। इस हमले में एक सिपाही घायल हो गया। पुलिस का आरोप है कि इस दौरान दो आरोपियों ने पैंट-नेकर उतारकर नग्न होकर प्रदर्शन किया, जिससे सरकारी कार्य में बाधा के साथ मौके पर शांति व्यवस्था भी बिगड़ गई। पुलिस के मुताबिक आलमपुर गेरिया गांव में बुतकाई और चंद्रपाल पक्ष के बीच जमीन का विवाद अपर आयुक्त (न्यायिक), मंडल प्रयागराज की अदालत में विचाराधीन है। वाद में न्यायालय ने 23 मई 2026 को दोनों पक्षों को मौके पर यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया था। पुलिस टीम 17 सितंबर को इसी संबंध में मिले प्रार्थना पत्र की जांच करने गांव पहुंची थी। एसआई अखिलेश प्रसाद ने बताया कि मौके पर चंद्रपाल, रविशंकर, उमाशंकर साह...