Fatehpur News: पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार
फतेहपुर, अक्टूबर 9 -- Fatehpur News: जाफरगंज, संवाददाता। थाना क्षेत्र के रमदिनवापुर गांव में विवाहिता की खुदकुशी के मामले में शुक्रवार को पुलिस की देखरेख में अंतिम संस्कार कराया गया। विवाहिता की मौत के बाद मायके पक्ष ने ससुरालियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। हालांकि अभी तक पुलिस को मामले की तहरीर नहीं दी गई है। रमदिनवापुर गांव निवासी विशंभर निषाद की पत्नी प्रियंका ने गुरुवार को घर में पंखे के हुक से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। प्रियंका का मायका शिवपुरी गांव में था। उसकी शादी 29 नवंबर 2025 को विशंभर के साथ हुई थी। घटना की जानकारी मिलने पर मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और ससुरालियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। मायके पक्ष के मामा शिवगोपाल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। शुक्रवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.