फतेहपुर, अगस्त 21 -- Fatehpur News: बिंदकी। शादी के बाद से ससुरालियों की प्रताड़ना से पीड़ित महिला पुलिस से गुहार लगा चुकी है। करीब दो दर्जन शिकायतों के बाद भी कोई सुनने वाला नहीं है। नतीजन ससुरालियों की गाली गलौज, मारपीट और बेवजह चोरी के आरोपो को झेल रही है। विरोध करने पर मारपीट तक का शिकार होती है। पीड़िता ने फिर से पुलिस को शिकायत दिया है। नगर के मोहल्ला जहानपुर निवासी लक्ष्मी देवी पत्नी सूरज निषाद ने बताया कि मूल निवासी जाफरगंज कटरा की है लेकिन वर्षो से परिवार के साथ अहमदाबाद में रहती रही है। शादी से पूर्व पति द्वारा दबाव बनाकर शादी की गई और शादी के 15 दिन बाद से ही ससुराली प्रताड़ित करने लगे थे। वर्तमान में शादी के छह वर्ष हो चुके है और एक बच्चा भी है। पुलिस को बताया कि चार दिन पूर्व देवर के घर गई तो पति से कहासुनी हो गई। इसी के बाद पति ...