Fatehpur News: पुरानी रंजिश में लेनदेन को लेकर मारपीट
फतेहपुर, अगस्त 6 -- Fatehpur News: छिवलहा। हथगाम थाना क्षेत्र के इसाकपुर (निजामुद्दीनपुर) गांव में गुरुवार को पुरानी रंजिश और पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। गांव निवासी शिवम लोधी अपनी बाइक बनवाने के लिए नवाबगंज स्थित एक ऑटो गैरेज पहुंचा था। आारोप है कि इसी दौरान पहुंचे आशीष से पुरानी रंजिश और पैसों के विवाद को लेकर विवाद हो गया। कुछ ही देर में आशीष का भाई भी मौके पर पहुंच गया और दोनों भाइयों ने शिवम की पिटाई कर दी। इसके बाद शिवम के मामा अनूप सिंह निवासी गस्तीपुर व उनके साथ आए अन्य लोगों ने आशीष से मारपीट कर दी। घटना में शिवम और आशीष गंभीर घायल हुए, जबकि कंधई को भी चोटें आई हैं। थाना प्रभारी अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि घायलों को मेडिकल के लिये भेजा गया है। जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.