Fatehpur News: पीएसी में रक्षाबंधन और राष्ट्रीय खेल दिवस पर भव्य आयोजन
फतेहपुर, अगस्त 29 -- Fatehpur News: 12वीं वाहिनी पीएसी में रक्षाबंधन व राष्ट्रीय खेल दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। रक्षाबंधन पर पुलिस मॉडर्न स्कूल की छात्राओं ने अधिकारियों व जवानों को रक्षासूत्र बांधकर दीर्घायु की कामना की। वहीं, राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेलेगा भारत, जीतेगा भारत थीम के तहत साइकिल रैली निकाली गई। रैली को सहायक सेनानायक प्रतिमा सिंह, सैन्य सहायक शिव मुनि सिंह और शिविरपाल विजय कुमार चौधरी ने रवाना किया। इस दौरान जवानों ने नारों के जरिए स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.