फतेहपुर, अक्टूबर 15 -- Fatehpur News: फतेहपुर। जिले के 20 पीएमश्री स्कूलों में हर्बल गार्डेन विकसित किए जाएंगे। इनमें तुलसी, गिलोय, अश्वगंधा, आंवला और लेमनग्रास समेत विभिन्न औषधीय व सुगंधित पौधे लगाए जाएंगे। इसके लिए शासन ने चार लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया है। विद्यालयों में अब पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों को औषधीय और सुगंधित पौधों की पहचान व उनके महत्व की जानकारी भी दी जाएगी। प्रत्येक विद्यालय के लिए 20 हजार रुपये की दर से कुल चार लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। प्रधानाध्यापकों को उपलब्ध धनराशि से हर्बल गार्डेन विकसित कराने के निर्देश दिए गए हैं। विद्यार्थी पौधों के बीच पहुंचकर उनके बारे में व्यावहारिक जानकारी हासिल करेंगे। उद्यान में पौधों के नाम प्रदर्शित किए जाएंगे, जिससे बच्चे उन्हें आसानी से पहचान सकें। साथ ही उन्हें पौधों की देखभाल, ...