Fatehpur News: पीईटी परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण में डीएम-एसपी को मिली खामियां
फतेहपुर, अक्टूबर 15 -- Fatehpur News: फतेहपुर। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार को डीएम निधि गुप्ता वत्स और पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने दानियालपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखीं। जहां खिड़कियों के शीशे और जालियां टूटी मिलीं, जबकि विद्यालय परिसर में जलभराव की समस्या भी सामने आई। डीएम ने कमियों को तत्काल दूर कराने और परीक्षा से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कक्षाओं में फर्नीचर, प्रकाश व्यवस्था, पंखे, शौचालय और सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता जांची। डीएम ने टूटी खिड़कियों की मरम्मत कराने, कक्षाओं में दीवार घड़ियां लगवाने, शौचालयों की साफ-सफाई और सीसीटीवी कैमरों की जांच सुनिश्चि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.