Fatehpur News: पिता ने बेटी का सिर फोड़ा, केस दर्ज
फतेहपुर, जुलाई 26 -- Fatehpur News: बकेवर। थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर चकपता गांव में घरेलू कलह के दौरान एक पिता ने अपनी ही बेटी को बेरहमी से पीटकर लहूलुहान कर दिया। मां की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु की है। संगीता देवी पत्नी संतोष यादव ने बताया कि उनका पति संतोष यादव उन्हें और बच्चों को गाली-गलौज कर रहा था। जब पुत्री अंजली ने पिता को गाली देने से मना किया, तो वह आग बबूला हो गया और अपनी ही बेटी के साथ मारपीट करने लगा। मारपीट के दौरान अंजली के सिर पर गंभीर चोट आई है। आरोपी ने परिजनों को जान से मारने की धमकी भी दी। थाना प्रभारी दिवाकर सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.