फतेहपुर, जुलाई 24 -- Fatehpur News: जहानाबाद। समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की एक बैठक कस्बे में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री डा. राजपाल कश्यप ने कहा कि सभी कार्यकर्ता सपा की नीतियों व रीतियों को जनजान तक पहुंचाकर पार्टी को मजबूती प्रदान करने का काम करें। बैठक के दौरान सभी ने 2027 में पार्टी को जीत दिलाने का संकल्प लिया। इस मौके पर श्यामलाल पाल, केपी यादव, आशुतोष सिंह, रामवृक्ष यादव आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...