Fatehpur News: पिंक कॅरियर काउन्सिलिंग कार्यशाला संपन्न
फतेहपुर, जुलाई 28 -- Fatehpur News: फतेहपुर। जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा मंगलवार को मां रामरती मेमोरियल नर्सिंग कॉलेज, मसवानी में पिंक कॅरियर काउन्सिलिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य हर हाथ, हर परिवार को रोजगार योजना के तहत छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाना था। प्रधानाचार्य विशाल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में 87 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रभारी शशांक पांडेय ने रोजगार संगम, सेवायोजन और भारत सरकार के एनसीएस पोर्टल की उपयोगिता की जानकारी दी। प्राइम कनेक्ट सर्विसेज के एचआर अभिषेक तिवारी ने छात्राओं के कॅरियर संबंधी शंकाओं का समाधान किया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: पूर्णिया कॉलेज में माय भारत पोर्टल पंजीकरण एवं जागरूकता अभियान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.