Fatehpur News: पालिका ने किया डस्टबिन का वितरण
फतेहपुर, अगस्त 7 -- Fatehpur News: फतेहपुर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर पालिका परिषद के सभागार में घरों से लेने वाले सूखे व गीले कचरे को अलग-अलग लेने के उद्देश्य से सफाई कर्मचारियों को डस्टिबिनों का वितरण किया गया। अध्यक्ष राजकुमार मौर्य व ईओ रविंद्र कुमार द्वारा करीब 36 कर्मियों को डस्टबिन का वितरण किया गया। बताते हैं कि डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन वाहनों में इनके माध्यम से अलग-अलग कूड़ा लिया जाएगा। इस मौके पर डीपीएम संजय सिंह, मो.हबीब, विनय तिवारी, अतीश पासवान, विवेक नागर, विवेक यादव, पवन द्विवेदी, रामसिंह पटेल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.