फतेहपुर, अक्टूबर 11 -- Fatehpur News: गाजीपुर। थाना क्षेत्र में जल जीवन मिशन के तहत निर्मित पानी की टंकी के परिसर से चोर इन्वर्टर और दो बैटरियां चोरी कर ले गए। निधवापुर मजरे परसेठा निवासी दीनदयाल ने बताया कि वह गांव में जल जीवन मिशन के तहत बनी पानी की टंकी का संचालन करता है। नौ अक्टूबर की रात करीब एक बजे वह गांव स्थित अपने घर चला गया था। इस दौरान चोर पानी टंकी परिसर में घुस गए और वहां लगा एक इन्वर्टर व दो बैटरियां चोरी कर ले गए। भोर पहर चार बजे वापस लौटने पर परिसर का दरवाजा खुला मिला। इन्वर्टर और दोनों बैटरियां गायब थीं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...