Fatehpur News: पानी की टंकी बनी कमाई का जरिया, सींचे जा रहे खेत
फतेहपुर, जुलाई 27 -- Fatehpur News: फतेहपुर। ग्रामीणों को शुद्ध पानी पिलाने के लिए बनी सरकारी पानी की टंकी अब खेतों की सिंचाई का जरिया बन गई है। जलजीवन मिशन के तहत हसवा ब्लॉक के अचिंतपुर ग्राम सभा के बेलाई गांव में बनी पानी की टंकी से जुड़ा एक मामला सामने आया है। ग्रामीण का आरोप है कि उन्हें पीने का पानी नसीब नहीं हो रहा है, जबकि टंकी से प्रभावशाली लोगों के खेतों की सिंचाई की जा रही है। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पानी की टंकी परिसर में भारी कीचड़ और अव्यवस्था फैली हुई है। जब एक स्थानीय ग्रामीण ने मौके पर पहुंचकर कर्मचारियों से पूछा कि कितने दिनों से सफाई चल रही है, तो वहां मौजूद युवकों और ऑपरेटर ने संतोषजनक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.