फतेहपुर, अगस्त 20 -- Fatehpur News: फतेहपुर। त्योहारी सीजन में दोआबा मिलावटी मिठाइयों से पटा है। कानपुर समेत आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में मिलावटी मिठाई की आमद हो चुकी है। गुरुवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शहर के बहुआ रोड राधानगर स्थित एक गोदाम में छापेमारी कर पांच सौ किलो कालाजाम व रसगुल्ला को जब्त करते हुए सैम्पल लिया है। वहीं सौ किलो अपमिश्रित मिठाई को मौके पर नष्ट कराया है। विभाग ने मिठाई कर भंडारण करने वाले दुकानदारों को नोटिस जारी किया है। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय बीएस कुशवाहा के बताया कि सूचना मिली कि रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर कानपुर से बड़ी संख्या में मिठाई लाकर बहुआ रोड राधानगर के एक गोदाम में डंप की जा रही है। मौके पर पहुंची टीम ने पाया कि गोदाम में पानी भरा है। उसी में बड़ी मात्रा में बर्फी, रसगुल्ला एवं गुलाब ज...