फतेहपुर, अगस्त 3 -- Fatehpur News: बिंदकी। घर से जंगल गई किशोरी को पांच सौ रुपये का नोट दिखाकर एक युवक जबरन उठा ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। किशोरी की हालत देख परिजनों की कड़ाई से पूछताछ में आप बीती बता डाला। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एससी एसटी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। केतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी 13 वर्षीय पुत्री गांव के ही विद्यालय में कक्षा सात की छात्रा है। रविवार को अवकाश होने के कारण घर में थी, करीब 11 बजे घर से जंगल की ओर गई थी। इसी दौरान गांव का ही युवक अजीत सिंह परिहार ने पुत्री को पांच सौ रुपये देने का झांसा देकर हाथ पकड़ जंगल में बने कमरे में ले गया। जहां उसने उसके साथ गलत काम किया और घर में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दे...