फतेहपुर, जुलाई 13 -- Fatehpur News: फतेहपुर। गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से कटरी क्षेत्र के गांवों में दहशत दिखाई दे रही है। सोमवार की सुबह की अपेक्षा शाम तक (आठ घंटे) गंगा के जलस्तर में 41 सेंमी का उछाल आ चुका है। जिससे कटरी के ग्रामीणों की चिंता और बढ़ने लगी है। जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि के चलते कटान का खतरा भी गहराने लगा है, जिससे बाढ़ प्रभावित इलाकों के लोग अपने घरों और खेतों को लेकर आशंकित हैं। हर साल गंगा व यमुना की बाढ़ के बाद कटान की मार झेलने वाले कटरी क्षेत्र के किसानों का कहना है कि नदी लगातार उनकी उपजाऊ खेतिहर जमीन को अपने आगोश में समेट रही है। कई बीघा कृषि भूमि पहले ही नदियों में समा चुकी है, इस बार भी बाढ़ के दौरान कटान तेज होने की आशंका दिखाई दे रही है। प्रभावित इलाकों के ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते बचाव कार्य...