Fatehpur News: पांच दिवसीय अभियान का पूर्व मंत्री ने किया शुभारंभ
फतेहपुर, अक्टूबर 5 -- Fatehpur News: हथगाम। ब्लाक परिसर में भाजपा मंडल अध्यक्ष गनेशी लाल साहू की अध्यक्षता में सेवा संकल्प पांच दिवसीय अभियान का मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह ने शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख मनभावन शास्त्री, बीडीओ संजय कुमार तिवारी, एडीओ पंचायत राजकुमार सिंह आदि की मौजूदगी में सरकारी योजनाओं का बखान किया गया। मुख्य अतिथि ने कहाकि सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जाए। वहीं कई विभागों के स्टाल भी लगाए गए। इस मौके पर अन्य तमाम लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: सेवा शिविर अभियान में दी गई योजनाओं की जानकारी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.