Fatehpur News: पहले पहाड़पुर, फिर मिराई... एक एएनएम के दो तैनाती आदेश
फतेहपुर, अगस्त 26 -- Fatehpur News: फतेहपुर। स्वास्थ्य विभाग में तबादला प्रक्रिया को लेकर एक बार फिर सवाल उठे हैं। एक ही एएनएम की तैनाती के दो अलग-अलग आदेश सामने आए हैं। पहले उन्हें पहाड़पुर उपकेंद्र भेजा गया, बाद में आदेश में संशोधन कर मिराई उपकेंद्र में तैनाती दे दी गई। इससे सीएमओ कार्यालय की कार्यप्रणाली और तबादला प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो गए हैं। दस्तावेज के मुताबिक, एएनएम आरती का पहले अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र औंग से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विजयपुर के पहाड़पुर उपकेंद्र में स्थानांतरण किया गया। इसके बाद इसी आदेश में संशोधन करते हुए उन्हें देवमई के मिराई उपकेंद्र में तैनाती दे दी गई। सीएमओ कार्यालय से जारी आदेश में प्रशासनिक हित एवं कार्य की महत्ता को आधार बताते हुए आरती का स्थानांतरण किया गया था। आदेश में ihnen नवीन तैनाती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.