Fatehpur News: पहली बारिश में इंटर कालेज जलमग्न, गंदे पानी से गुजरे विद्यार्थी
फतेहपुर, जुलाई 3 -- Fatehpur News: जाफरगंज। शुक्रवार भोर में हुई पहली झमाझम बारिश ने ही जलनिकासी की व्यवस्था की पोल खोल कर रख दिया। जाफरगंज कस्बे का मुख्य मार्ग पूरी तरह जलमग्न हो गया, जबकि पंडित नेहरू विद्यापीठ इंटर कॉलेज का मैदान भी पानी भर गया। जिससे छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, दुकानदारों और राहगीरों को गंदे पानी से होकर आवागमन करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने जलभराव के कारण संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका जताई है। कस्बे के लोगों का कहना है कि हर वर्ष बारिश में यही स्थिति बनती है, लेकिन स्थायी समाधान के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। मुख्य मार्ग पर जलभराव होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पंडित नेहरू विद्यापीठ इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य तरल सिंह ने बताया कि विद्यालय परिसर में जलभराव की समस्या कई वर्षों से बनी हुई है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.