फतेहपुर, जुलाई 22 -- Fatehpur News: फतेहपुर। जिला अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले वरिष्ठ नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मरीजों की अधिक भीड़ के कारण उन्हें पर्चा बनवाने, डॉक्टर को दिखाने, जांच कराने और दवा लेने के लिए लंबी कतारों में घंटों खड़ा रहना पड़ता है।

वरिष्ठ नागरिकों की मांग पूर्व में बुजुर्गों के लिए अलग सुविधा काउंटर और बैठने की समुचित व्यवस्था किए जाने की मांग उठी थी, लेकिन जिम्मेदारों की ओर से अब तक कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया। इससे वरिष्ठ नागरिकों को अस्पताल में असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। छह माह बीत जाने के बावजूद अस्पताल की स्थिति जस की तस बनी हुई है। उम्र और बीमारी के कारण लंबे समय तक कतार में खड़े रहना बुजुर्ग मरीजों के लिए बेहद कठिन होता है, लेकिन उन्हें किसी प्रकार की प्राथमिकता नहीं मिल...