फतेहपुर, जुलाई 21 -- Fatehpur News: बिंदकी, संवाददाता। कोतवाली के खजुहा कस्बा चौकी क्षेत्र के बागबादषाही राजेन्द्र ने पुलिस को बताया कि बीती 19 जुलाई की देर रात दस बजे परिवार और मोहल्ला के ही छुटटन, मुकेश, सत्यम, कुलदीप, आशू, जीतू, सुनील व सतीश घर के सामने आकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। जिसके विरोध में उक्त लोग लाठियों और धारदार हथियार और ईट से हमलावर हो गए। इस मारपीट में कल्लू का 17 वर्षीय पुत्र पंकज, शिवानी पत्नी अजय, भानूदेवी भानु देवी, रवी तथा दिव्यांग कमल गंभीर रूप से लहुलूहान हो गए। जिसमें से कुल्हाड़ी के प्रहार से रवि और ईट के हमला से भानुदेवी गंभीर है। पुलिस ने आठ के खिलाफ केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है。

होमगार्ड पुत्र ने वृद्धा को पीटा, 13 दिन बाद मेडिकल कोतवाली क्षेत्र के सैरपुर गांव में खेत में मेढ़ बढ़ा...