Fatehpur News: पत्नी को विदा कराने पहुंचे युवक का शव मिला
फतेहपुर, जुलाई 31 -- Fatehpur News: थरियांव। पत्नी को विदा कराने ससुराल पहुंचे युवक का शव मोहम्मदपुर कला गांव के बाहर सड़क किनारे मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से घटना के खुलासे की मांग की है। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गाजीपुर थाना क्षेत्र के चक रसूलपुर निवासी 35 वर्षीय गुलशन लोधी की ससुराल हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बदले का पुरवा गांव में है। करीब एक सप्ताह पहले वह अपनी पत्नी अर्चना को मायके छोड़ गया था। गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे गुलशन पत्नी को विदा कराने ससुराल पहुंचा। उसने पत्नी से घर चलने को कहा, लेकिन वह तैयार नहीं हुई। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। गुस्से में गुलशन पत्नी का मोबाइल लेकर वहां से न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.