Fatehpur News: पटाखे जलाने से मना करने पर दो पक्ष भिड़े
फतेहपुर, नवम्बर 10 -- Fatehpur News: फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र के बादलपुर गांव में पटाखे जलाने से मना करने पर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। पुलिस के अनुसार, आठ नवंबर की रात करीब आठ बजे गांव निवासी सम्राट द्विवेदी रामाजीत मिश्रा उर्फ छोटू के घर के पास पटाखे जला रहा था। घर के पास रखे पुआल में आग लगने की आशंका जताते हुए रामाजीत ने उसे वहां पटाखे जलाने से मना किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। इसके बाद मिश्रीलाल, रामाजीत और सभाजीत एक पक्ष से तथा सूर्यकांत, सम्राट और धर्मकांत दूसरे पक्ष से आमने-सामने आ गए। दोनों तरफ से गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी के बाद मारपीट हुई। यह भी पढ़ें- Firozabad News: पटाखा चलाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, धमकियां दीं इसमें मिश्रीलाल, रामाजीत और सूर्यकांत के सिर में गंभीर चोटें आईं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.