फतेहपुर, जुलाई 3 -- Fatehpur News: फतेहपुर। वंदन योजना के तहत शहर के पक्कातालाब स्थित हनुमान मंदिर का जीर्णोद्धार कराए जाने के साथ ही यहां पर अन्य काम करवाए जाएंगे। जिसके लिए नगर पालिका द्वारा करीब 26 लाख का स्टीमेट बनाकर भेजा गया है। जिसके पास होने के बाद यहां निर्माण कार्य को शुरू करवाकर लोगो को राहत दिलाई जाएगी। योजना के तहत सरकारी जमीन पर बने हनुमान मंदिर का कायाकल्प कराए जाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है जिसके पास होने के बाद यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं को विभिन्न सुविधाएं प्रदान कराए जाने की तैयारी है। ईओ नगर पालिका रविंद्र सिंह ने बताया कि चिंहित किए जाने वाले स्थान पर बेहतर लाइटिंग के साथ ही पाथवे, सबमर्सेबल, सड़क निर्माण, हालनुमा विश्रामालाय सहित यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं के बैठने के लिए बैंच आदि की व्यवस्था कराई जाएगी। बताया क...