फतेहपुर, अगस्त 4 -- Fatehpur News: फतेहपुर, संवाददाता। भारतीय दोसर वैश्य की महिला इकाई, दुर्गा बक्काल ट्रस्ट द्वारा संयुक्त रूप से पक्कातालाब में पौधरोपण कर पर्यावरण संतुलने के लिए पौधों को संरक्षित करने का संकल्प लिया। वहीं एसपी ने बेल का पौधा रोपित कर लोगो को पर्यावरण संतुलन को लेकर जागरुक किया। जबकि जोनिहा में बैंक कर्मियों ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया। पौधरोपण के दौरान एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने कहा कि पौधा लगाना ही पर्याप्त नहीं है बल्कि इसको रोपित करने के बाद इनका संरक्षण करना बेहद आवश्यक है जिससे दोआबा की हरियाली प्रतिशत को बढ़ाया जा सके। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि सभी को कम से कम अपने जीवन में पांच पौधे लगाकर उनका संरक्षण तब तक करना चाहिए जब तक वह वृक्ष का रूप नहीं ले लेते। दरअसल एक अच्छा और स्वस्थ पर्यावरण हमे श्रेष्ठ जीवन ...