Fatehpur News: पक्का तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से मौत
फतेहपुर, अगस्त 21 -- Fatehpur News: फतेहपुर। दोस्तों के साथ शहर के पक्का तालाब मोहल्ले में तालाब में नहाने गए 21 वर्षीय युवक की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। हादसे की जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। शहर के काशीराम कॉलोनी निवासी राजू का पुत्र हिमांशु कश्यप शुक्रवार को दोस्तों के साथ पक्का तालाब में नहाने गया था। नहाते समय वह तालाब के गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथ मौजूद दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है। जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.