Fatehpur News: पंचायत भवन से कंप्यूटर, प्रिंटर समेत लाखों का सामान चोरी
फतेहपुर, अक्टूबर 4 -- Fatehpur News: छिवलहा, संवाददाता। हथगाम क्षेत्र के गौसपुर गांव स्थित पंचायत सचिवालय में देर रात चोरों ने सरकारी सामान पार कर दिया। चोर पंचायत भवन से सीपीयू, प्रिंटर, इन्वर्टर, दो बैटरी, कंप्यूटर, कैमरा और वाई-फाई समेत लाखों रुपए का सामान चोरी कर ले गए। पंचायत सहायक अमरिया देवी पंचायत भवन खोलने पहुंचीं तो चोरी की जानकारी हुई। उन्होंने ग्राम प्रधान निर्मला देवी को सूचना दी। प्रधान ने मौके पर पहुंचकर देखा तो पंचायत भवन का ताला बंद था लेकिल दरवाजे की कुंडी खुली हुई थी। चोरी कैसे हुई इसे लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी। ग्राम प्रधान ने घटना की सूचना पुलिस को देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है। मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.