फतेहपुर, सितम्बर 1 -- Fatehpur News: फतेहपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के मीनातारा खरखर गांव में सोमवार देर रात फर्राटा पंखा लगाते समय करंट की चपेट में आने से 38 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी और तीन छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के अनुसार, गांव निवासी वेद प्रकाश सोमवार रात खाना खाने के बाद सोने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने फर्राटा पंखा लगाने के लिए बिजली के तार को जोड़ना शुरू किया। इसी दौरान पंखे में अचानक करंट उतर आया। करंट लगते ही वेद प्रकाश पंखे से चिपक गए और कुछ देर बाद अचेत होकर जमीन पर गिर पड़े। हादसा होते ही परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने किसी तरह विद्युत तार हटाकर वेद प्रकाश को करंट से अलग किया। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने पर ...