Fatehpur News: नौबस्ता रोड में मिट्टी से हुई गड्ढों की पुराई, बनी दलदल
फतेहपुर, अगस्त 7 -- Fatehpur News: खागा। नगर को जिले के दक्षिणी इलाकों से जोड़ने वाले नौबस्ता रोड के नवनिर्माण की कछुए जैसी गति और बारिश ने आम जनता का सफर दुश्वार कर दिया है। सड़क में मौजूद गड्ढों को ढकने के लिए विभाग ने मिट्टी की पुराई करा दी जो बारिश के कारण सड़क पर फैल गई है। इससे हादसों का खतरा बढ़ गया है। नौबस्ता रोड पर बने गहरे गड्ढों को ढकने के लिए लोक निर्माण विभाग ने उनमें मिट्टी डलवा दी थी लेकिन हाल ही में हुई बारिश के कारण यह मिट्टी बहकर पूरी सड़क पर फैल गई, जिससे सड़क पर फिसलन बहुत अधिक बढ़ गई है। कीचड़ और बिखरी हुई गिट्टियों के कारण विशेष रूप से बाइक सवारों के फिसलकर गंभीर रूप से घायल होने की आशंका लगातार बनी हुई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सावन के तीसरे सोमवार को कांवड़ियों के इस मार्ग से गुजरने की संभावना को देखते हुए व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.