फतेहपुर, सितम्बर 24 -- Fatehpur News: खागा। नौबस्ता रोड की बदहाली से राहगीरों और दुकानदारों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। नमी सूखते ही सड़क पर धूल के गुबार उठ रहे हैं। पिछले तीन दिनों से जेसीबी से लेवलिंग का काम चल रहा है, जिससे बोल्डर और गिट्टियां सड़क पर बिखर गई हैं। इससे वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। निर्माण की धीमी रफ्तार को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। उनका कहना है कि महीनों से समस्या झेलने के बावजूद काम में तेजी नहीं आ रही। बदहाल नौबस्ता रोड आगामी विधानसभा चुनाव में बड़ा मुद्दा बन सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...